दुनियाभर में प्रसिद्ध बाघिन माया लापता, सर्च के लिए लगे 100 कैमरा ट्रैप

दुनियाभर में प्रसिद्ध बाघिन माया लापता, सर्च के लिए लगे 100 कैमरा ट्रैप

ताडोबा क्वीन माया को आखिरी बार 25 सितंबर को देखा गया था। उसके बाद माया नजर नहीं आई। 2010 में जन्मी इस बाघिन ने अब तक पांच बार में कुल 15 शावकों को जन्म दे चुकी है। हालांकि उनमें से केवल कुछ ही वयस्कता तक पहुंचने में कामयाब रहे। बता दें कि तडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व एक अक्टूबर से पर्यटन के लिए खुल गया है।

माया को 35 दिन से किसी ने नहीं देखा

बताया गया है कि ताडोबा क्वीन माया को आखिरी बार 25 सितंबर को देखा गया था। उसके बाद माया नजर नहीं आई। लिहाजा उसकी तलाश के लिए पूरे जंगल में 100 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए है। बाघिन माया को ताडोबा टाइगर रिजर्व की रानी के रूप में जाना जाता है। माया को 35 दिन से ज्यादा समय से किसी ने नहीं देखा है।

15 शावकों को दे चुकी है जन्म

वन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि उसने एकांत में शावकों को जन्म दिया होगा और उसे ट्रैक करने का प्रयास जारी है। माया (टी-15) के जन्म की सही तारीख पता नहीं है, लेकिन जो लोग टीएटीआर का भ्रमण करने जाते थे और उसकी तस्वीरें लेते थे, उनका कहना है कि उसका जन्म 2010-2011 में हुआ होगा। 2010 में जन्मी इस बाघिन ने अब तक पांच बार में कुल 15 शावकों को जन्म दे चुकी है। हालांकि, उनमें से केवल कुछ ही वयस्कता तक पहुंचने में कामयाब रहे।