अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत

अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार की मृत

ब्रम्हपुरी-आरमोरी मार्ग पर खरकाडा स्थित नवघडे राईस मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार युवक की मृत्यु हो गयी। यह घटना 22 नवंबर की रात घटी है। मृतक मिथुन इसन नारनवरे (37) है।

ब्रम्हपुरी तहसील के निलज निवासी मिथुन नारनवरे खरकाडा स्थित राईस मिल में ट्रक ड्राइवर के रुप में काम करता था। वह रोज अपनी मोटर साइकिल से काम पर जाता और लौटता था। नित की भांति 22 नवंबर की शाम 7 बजे वह अपनी दोपहिया से निलज लौट रहा था तो ब्रम्हपुरी आरमोरी मार्ग पर 12 किमी दूर नवघडे राईस मिल के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। इसकी सूचना उसके चचेरे भाई विलास गोंविदा नारनवरे को मिली तो अपने रिश्तेदार और परिचितों के साथ मौके पर पहुंचा और भाई को तत्काल ब्रम्हपुरी उपजिला अस्पताल में ले गये। किंतु चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। विलास नारनवरे की रिपोर्ट के आधार पर ब्रम्हपुरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया है। आगे की जांच ब्रम्हपुरी पीएसआई रेखलाल गौतम कर रहे है