भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिन

भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिन

दादमहेल तथा रहमतनगर वार्ड शाखाओ पर फहराया तिरंगा

चंद्रपुर:- भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी की और से आज १५ अगस्त २०२३ को दादमहेल वार्ड बाबा जिलानी नगर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी जी के हाथो ध्वजारोहण किया गया। और इसी के साथ दादमहेल वार्ड शाखा उद्घाटन तथा फलक अनावरण किया गया। और साथ ही बिनबा गेट रहमतनगर वार्ड में मुस्तफा लक्कडशाह कॉम्प्लेक में भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी का जनसंपर्क कार्यालय का भी उद्घाटन अय्यूब भाई कच्छी जी के शुभ हस्ते किया गया। और और साथ ही जनसंपर्क कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।

भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी यह पार्टी नागरिकों के हित के लिए बनाई गई है और नागरिकों के अधिकार उन्हे दिलाना यह पार्टी का उद्देश है। भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता की समस्या को शासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। हाल ही में बढ़ाए गए बिजली दरों का विरोध करने वाली भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी यह प्रथम पार्टी हैं। और आने वाले भविष्य में ऐसे कई सामान्य नागरिकों के मुद्दे भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए जायेंगे। और उन्हे हल करने का प्रयास किया जाएगा। सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं तो देश में कही भी किसी भी भारतीय नागरिक पर अन्याय किया जाएगा तो भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा सबसे पहले आवाज बुलंद किया जाएगा। जहा कही सामान्य नागरिक शासन या प्रशासन की वजह से परेशान है तो वह हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करे और अपनी समस्या को साझा करे। भारतीय आजाद कांग्रेस पार्टी द्वारा इस समस्या को हल करने का आश्वासन इस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अय्यूब भाई कच्छी ने दिया और कहा की इसी उद्देश से आज जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। और सभी नागरिकों से पार्टी के साथ जुड़ने का आव्हान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस समय अय्यूब भाई कच्छी जी, अरशद कच्छी जी, अरबाज कच्छी, हबीब खान, देवेंद्र हिंगोरानी,  मौलाना यूनुस साहब, अब्दुल राजिक कच्छी, जाकिर हुसैन, शेख ताजुद्दीन, सय्यद वसीम, शफाकत खान, सलीम शेख, वसीम खान, बाबा भाई, अब्दुल वहीद, अल्ताफ भाई, शेख अकील शेख कलीम, आदिल शेख, सय्यद अहेफाज, आसिफ राजा, सैफ शेख, अजहर खान, फैसल खान, और अन्य वार्ड वासी भारी मात्रा में नागरिक मौजूद थे।

15 aug.jpg

15 aug =.jpg