मुख्यमंत्री ने मुंबई के सौंदर्यीकरण की समीक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा मुहैया कराते समय कोलीवाडों को भी करें सुशोभित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुंबई के सौंदर्यीकरण की समीक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा मुहैया कराते समय कोलीवाडों को भी करें सुशोभित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का निर्देश

मुंबई, दिनांक 09 नवंबर: मुंबई शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही शहर के कोलीवाडों को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र बिंदु बनाने के लिए उसे इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी) सुविधाएं उपलब्ध कराने और उसका सौंदर्यीकरण करने का निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज दिया है।

मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने मुंबई के सौंदर्यीकरण को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त आशीष शर्मा, मुंबई शहर के जिला अधिकारी राजीव निवतकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मुंबई के महत्व को बढ़ाने के लिए इस महानगर का कायापलट करना आवश्यक है। इसके लिए सड़कों, हेरिटेज इमारतों, यातायात द्वीपों, चौकों का मुंबई महानगर पालिका के माध्यम से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उसे गति प्रदान करें।

मुंबई के कोलीवाडों को इंफ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी) सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और उनका का सौंदर्यीकरण कर कोलीवाडों को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाए। इससे स्थानीय लोगों का रोजगार बढ़ेगा। वहां की संस्कृति और खान-पान की संस्कृति की पहचान देश-विदेश के पर्यटकों को हो सके। इस दृष्टि से भी मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर मुंबई में पुलिस कॉलोनियों, सरकारी अस्पतालों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को निधि (फंड) देने पर भी चर्चा हुई। मुंबई के वार्ड के चौराहों, सड़कों और फुटपाथों का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही गेटवे ऑफ इंडिया, हैंगिग गार्डन, शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट, रीगल सिनेमा सर्कल आदि स्थानों पर थ्री डी होर्डिंग और डिजिटल बोर्ड लगाने को लेकर भी चर्चा हुई।