बादल फटकर हुई बारिश से बाधित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध करने के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिये निर्देश

बादल फटकर हुई बारिश से बाधित लोगों को तत्काल मदद उपलब्ध करने के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिये निर्देश

मुख्य सचिव समेत पुणे, सातारा जिलाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री ने ली जानकारी   

मुंबई, दि. 8 : पुणे, सातारा, रायगड, नाशिक, अहमदनगर इन जिलों के कुछ परिसर में पिछले कुछ दिनों में बादल फटकर (सदृश्य) भारी बारिश हुई जिसकी वजह से नागरिकों को क्षति पहुंची है। क्षतिग्रस्त लोगों को आवश्यक वह मदद तत्काल उपलब्ध करने के निर्देश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिये है।

नाशिक, अहमदनगर, पुणे, सातारा, रायगड जिले के कुछ परिसर में बादल फटे और भारी बारिश हुई। मुख्य सचिव समेत पुणे, सातारा जिलाधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री ने इस भारी बारिश की जानकारी ली और इस बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त नागरिकों को तत्काल आवश्यक वह मदद उपलब्ध करने की सूचना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संबधितों को दी।

बादल फटकर जहां पर भारी बारिश हुई है, ऐसे गांवों में नुकसान का पंचनामा कर तत्काल मदद उपलब्ध करने की सूचना देते हुये ही मुख्य सचिवों ने जिलाधिकारियों के संपर्क में रहकर नुकसान की और मददकार्य की जानकारी लेने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये है।